{"_id":"625da45d41d731584b3f8314","slug":"the-problem-of-low-voltage-in-nachan-will-be-solved-the-capacity-of-two-substations-will-increase-energy-minister-mandi-news-sml406088199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचन में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी, दो सबस्टेशन की क्षमता बढ़ेगी: उर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचन में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी, दो सबस्टेशन की क्षमता बढ़ेगी: उर्जा मंत्री
विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के चैलचौक में आयोजित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में ऊर्जा मंत्री को सुन
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन विस क्षेत्र की सैकड़ों की आबादी को कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी। वहीं बाढू में दो महीने के अंदर विद्युत बोर्ड का कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोला जाएगा। यह घोषणाएं चैलचौक में नाचन भाजपा की ओर से आयोजित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने की।
उन्होंने विद्युत बोर्ड अधिकारियों को आदेश दिए कि 30 जून के बाद नाचन में कहीं भी लकड़ी का कोई खंभा दिखा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत मंडल सुंदरनगर के दो सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया और नाचन में जहां भी कम वोल्टेज की समस्या है उसे जल्द दूर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक मेहनती हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फटकार
ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को चैलचौक पहुंचने से पहले विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की वन विश्राम गृह चैलचौक में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को कम वोल्टेज, लकड़ी के खंभे और विद्युत सुविधा में लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के निर्देश देकर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विधायक जनता को पसंद नहीं तो बदला जाएगा
ऊर्जा मंत्री ने चैलचौक में आयोजित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूछा कि विधायक विनोद को विधानसभा भेजेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि विनोद पसंद नहीं है तो वे सीएम से कहेंगे कि नाचन का उम्मीदवार बदल दो। इस पर कार्यकर्ताओं ने विधायक के समर्थन में जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।