फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The post of surgeon is vacant in Sarkaghat hospital for three months, patients are affected.

Mandi News: सरकाघाट अस्पताल में तीन माह से सर्जन का पद खाली, मरीज प्रभावित

Sun, 19 Oct 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 19 Oct 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
The post of surgeon is vacant in Sarkaghat hospital for three months, patients are affected.
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पिछले तीन माह से सर्जन डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। इस कारण सरकाघाट, धर्मपुर और बलद्वाड़ा क्षेत्र के हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में सर्जन न होने से छोटी-बड़ी सर्जरी, चोट-घाव के इलाज, हर्निया, पित्ताशय, अपेंडिक्स जैसी सामान्य शल्य चिकित्सा संबंधी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें मामूली ऑपरेशन या आपात स्थिति में भी एम्स बिलासपुर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज या हमीरपुर अस्पताल तक जाना पड़ता है। यह न केवल समय की बर्बादी है बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ा रहा है। गरीब और बेसहारा परिवारों के लिए यह स्थिति और भी विकट है, क्योंकि बाहर जाकर उपचार करवाना उनके बस की बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सर्जन के पद के लिए स्वास्थ्य विभाग को कई बार लिखा जा चुका है लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं, मरीजों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द स्थायी सर्जन की तैनाती की मांग की है। उधर एसएमओ सरकाघाट डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सर्जन का पद रिक्त होने के कारण उन्हें मजबूरन बड़े अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को रिक्त पद बारे बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed