फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The people of Baihna are blunt, get them out of the Municipal Corporation

Mandi News: बैहना के लोगों की दो टूक, नगर निगम से करें बाहर

Tue, 28 Apr 2026 05:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
The people of Baihna are blunt, get them out of the Municipal Corporation
वार्डवासी प्रत्याशियों से चुनाव में न उतरने की कर रहे अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाता अब खुल कर अपनी आवाज रख रहे हैं। नगर निगम के वार्डों में जहां विकास कार्यों को तरजीह देने की मतदाता बात कर रहे हैं वहीं वार्ड नंबर 14 बैहना के मतदाता अब भी बैहना को नगर निगम से बाहर करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने का एलान तक कर दिया है। गत शुक्रवार को बैहना में हुई भाजपा की बैठक में नेताओं के समक्ष लोग अपना रोष जता चुके हैं। प्रत्याशियों से भी चुनाव में न उतरने की अपील कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगम में शामिल होने से उनकी परेशानी बढ़ी है। हम पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे थे। निगम में शामिल होने से लोगों को कृषि, मनरेगा सहित सरकार से मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई हैं। ग्रामीण परिवेश के क्षेत्र को शहर में शामिल करना तर्कसंगत नहीं है।

चुनाव का ग्रामीण पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। समय पर लोगों को किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं मिलती है। स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए। छोटे-छोटे कार्यों के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे समय और पैसे की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

संजीव कुमार, निवासी बैहना

बैहना वार्ड को नगर निगम से बाहर करने के लिए हर मंच पर बात रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी लोग इस मांग को रख चुके हैं। नगर निगम पांच वर्षों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया। लोग निगम में नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र राव, निवासी बैहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed