फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The pandal swayed to the melodious voices of Kumar Sahil and Sunil Rana.

Mandi News: कुमार साहिल, सुनील राणा की सुरीली आवाज में झूमा पंडाल

Thu, 02 Apr 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The pandal swayed to the melodious voices of Kumar Sahil and Sunil Rana.
जोगिंद्रनगर देवता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में खूब गूंजे सुर, दर्शक झूमे
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरा लोक संस्कृति का जलवा, दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या सुरों और उत्साह से सराबोर रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कुमार साहिल और स्टार कलाकार सुनील राणा की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि युवा पंडाल में देर रात तक पहाड़ी, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर झूमते रहे।
संध्या की शुरुआत देवधुन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद एक के बाद एक कलाकारों ने मंच संभालकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कांगड़ा के लोक गायक संजीव दीक्षित और धीरज शर्मा ने पहाड़ी गीतों की ऐसी छटा बिखेरी कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार रागिनी, विकास शर्मा, राजकुमार, रजनी सकलानी, शोभा, राजेंद्र, गौरव और संजय कुमार ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य रहा, जिसे दर्शकों ने अत्यधिक सराहा। इसके अलावा मोनिका, सुनीता, महक, रक्षा, रोजी, ईशिता, आशवी, अक्षय कुमार, अर्जुन, मोहित, ब्रिज सिंह, निमय, सानिया, परीक्षा, अभय, दिव्याना और लीलाधर सहित 40 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने कलाकारों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी, लडभड़ोल के डॉ. मुकुल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed