{"_id":"68ffb04d205250d6250c2620","slug":"the-old-route-to-hanogi-mata-temple-will-be-rebuilt-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174265-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दोबारा से बनेगा हणोगी माता मंदिर जाने वाले पुराना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दोबारा से बनेगा हणोगी माता मंदिर जाने वाले पुराना मार्ग
Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
हणोगी माता मंदिर को जाने वाला पुराना एनएच। संवाद
पंडोह (मंडी)। श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हणोगी माता मंदिर से होकर जाने वाला पुराना मार्ग अब दोबारा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्ष 2023 की भारी बरसात और बाढ़ के दौरान इस पुराने मार्ग का लगभग दो किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया था, जिसके चलते इस रास्ते से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दौलत ठाकुर, रितेश कुमार, चमन लाल आदि ने बताया कि फिलहाल वाहनों की आवाजाही टनल मार्ग से ही हो रही है, जिसके कारण माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
मंदिर समिति ने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं कि पुराने मार्ग का विस्तृत अनुमान (डीपीआर) जल्द तैयार किया जाए, ताकि कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क के दोबारा बन जाने से कुल्लू और मंडी से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नया जीवन मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, सड़क के निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे और भूमि स्थिरता परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम डीपीआर को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि सड़क का एस्टीमेट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे जल्द ही उच्च अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।