फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The mercury reached 33 degrees, it rained for half an hour, the city roads were submerged

Mandi News: 33 डिग्री पहुंचा पारा, आधा घंटा बरसे मेघ, शहर की सड़कें हो गईं जलमग्न

Sun, 01 Sep 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 01 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 33 degrees, it rained for half an hour, the city roads were submerged
मंडी शहर के गांधी चौक के पास बारिश मे गुजरता ऑटो। संवाद
मंडी। शहर में रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के चलते सड़क पर गंदा पानी फैल गया, जिससे गाड़ियों के गुजरने पर सड़क पर छाता लिए हुए लोगों के कपड़े भी गंदे हो गए।
विज्ञापन

यह स्थिति खासकर नगर निगम मंडी के कार्यालय के 100 मीटर क्षेत्र में देखने को मिली। पानी की सही तरीके से निकासी न होने के कारण लोगों को थोड़ी देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में दो बार हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। शाम को मौसम सुहावना हो गया। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में प्रचंड गर्मी से लोगों का पसीना छूटता रहा, लेकिन बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सितंबर की शुरुआत और मानसून सीजन में बारिश की कमी:
सितंबर की शुरुआत बारिश से हुई, लेकिन पिछले एक सप्ताह में बारिश सामान्य से 15 प्रतिशत कम रही है। पिछले सप्ताह सामान्य बारिश 57 एमएम के मुकाबले 48.4 एमएम रिकॉर्ड की गई। मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल 858.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 31 अगस्त तक 960.8 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था। इस प्रकार, मानसून सीजन में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed