फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Medical Representatives Association raised slogans regarding the demands.

पुराने श्रम कानूनों की बहाली की उठाई मांग, बंद रखा कामकाज

Wed, 19 Jan 2022 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
The Medical Representatives Association raised slogans regarding the demands.
सेरी मंच पर मेडिकल रिप्रेन्जेटिव एसोशिएशन के सदस्य मांगों को लेकर प्रर्दशन करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की मंडी इकाई ने कामकाज ठप रखा। सेरी मंच पर प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संघ ने नुक्कड़ सभा करते हुए श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानूनों की बहाली की मांग की। सेल प्रमोशन इंप्लाई एक्ट 1976 को बहाल कर सभी श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करवाने और सेल इंप्लायज के लिए वैधानिक कार्य नियमावली लागू करने की मांग रखी।

राज्य महासचिव जगदीश ठाकुर और जिला उप प्रधान प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यदि केंद्र, राज्य सरकार और कंपनी के प्रबंधक मांगें नहीं मानेंगे तो आने वाले समय में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने प्रदर्शन होंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर दवा प्रतिनिधियों का निर्बाध कार्य सुनिश्चित करने, सेल प्रमोशन इंप्लाई के लिए 8 घंटे के काम को लागू करे, समस्त सेल इंप्लाइज के लिए 26000 हजार प्रतिमाह न्यूनतम वेतन घोषित करने, एसपी एक्ट समेत सभी श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने दवा संबंधित मांगों में दवाओं और मेडिकल उपकरणों के दाम कम कर जीएसटी से मुक्त करने, दवाओं और उपकरणों की आनलाइन बिक्री बंद करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed