{"_id":"685c4aa95a3f5ff17a0995bb","slug":"the-matter-of-irregularities-in-the-construction-of-nh-03-reached-the-union-minister-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160366-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच 03 निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच 03 निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचा
Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी। निर्माणाधीन एनएच-03 में बरती जा रही लापरवाही का मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दरबार पहुंच गया है। मंडी शहर की प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और स्थानीय स्तर पर पेश आ रही दिक्कतें उनके समक्ष रखीं। मुख्य तौर पर मंडी से कोटली के बीच एनएच निर्माण से पेश आ रही समस्याएं बताई।
मुलाकात के बाद प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि वह विषय से अवगत थे और उन्होंने तुरंत कॉल कर एक माह में परिणाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज का उन्होंने मान रखा। मंडी से कोटली तक की जनता की आवाज बनकर ही वह दिल्ली पहुंची हैं और समस्याएं बताई हैं।
बता दें कि चंद रोज पहले ही अनुपमा सिंह ने एचएन से जुड़ी से एक कमेटी के समक्ष भी स्थानीय मांगें रखीं थी। मौके पर प्रभावित लोगों ने अपनी बात रखी थी। मंडी से कोटली होते हुए धर्मपुर से होकर एनएच का निर्माण कार्य इन दिनों जारी है। इस कारण जगह-जगह कई तरह की दिकक्तें पेश आ रही हैं। ग्रामीण अनियमितता व गुणवत्ता बारे कई आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं दिक्कतों के संबंध में प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।