फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The library will be inaugurated in the third week of May

Mandi News: मई के तीसरे सप्ताह में होगा पुस्तकालय का शुभारंभ

Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The library will be inaugurated in the third week of May
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने कहा कि प्रशासन के डिजिटल पुस्तकालय में नीट, जेईई और एनडीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए पठन-पाठन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन के डिजिटल पुस्तकालय के संचालन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि अनुमानित पांच लाख की धनराशि जिला प्रशासन के माध्यम से खर्च की जा रही है। मई के तीसरे सप्ताह पुस्तकालय का शुभारंभ करने के निर्धारित लक्ष्य पर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में स्थापित होने जा रहे पुस्तकालय में डिजिटल प्लेटफार्म पर पढ़ाई को लेकर ध्यान केंद्रित किया गया है। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए समाजसेवी सोहन लाल सहोता ने दो कंप्यूटर, समाजसेवी एकाकश ने किताबें भेंट की हैं। शुक्रवार को गरोड़ू स्थित निजी स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा के माध्यम से 180 पुस्तकें भेंट कीं। बैठक में रोटरी क्लब अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, सचिव सुशील पठानिया, अजय ठाकुर, जीएस बरवाल, सतवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed