{"_id":"66d6f195dc38c660d60c6fb8","slug":"the-land-of-nau-panau-illuminated-with-the-light-of-torches-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134844-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मशालों की रोशनी से नाऊ पनाऊ की धरती जगमगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मशालों की रोशनी से नाऊ पनाऊ की धरती जगमगाई
Wed, 04 Sep 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
अराध्य देवी अंबिका माता नाऊ की होम उत्सव के दौरान मशाल लेकर जाते हुए लोग। संवाद
नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र की आराध्य देवी अंबिका माता नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार रात हजारों मशालों की रोशनी में नाऊ पनाऊ की धरती जगमगा उठी और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए हजारों लोग नाऊ पहुंचे।
सोमवार रात करीब 10:00 बजे रांघड़ भंडार से माता की जलेब मशालों के साथ निकली और करीब 11:00 बजे नाऊ के वासियों ने मशालें लेकर माता का स्वागत किया। इसके बाद रात 12:00 बजे पनाऊ गांव के लोग भी मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचे। इस दौरान जलती हुई मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र रौशन हो गया और एक अलौकिक नजारा देखने को मिला।
रात 12:00 बजे के बाद माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई और देव परंपरा का निर्वहन किया गया। नाऊ होम उत्सव के दौरान देव आस्था की अलौकिक झलक देखने को मिली। मंगलवार सुबह 5:00 बजे माता का श्रृंगार किया गया और शाम करीब 4:00 बजे माता अंबिका का पनाऊ गांव में प्रवेश हुआ।
विज्ञापन
उत्सव के अगले चरण में 4 सितंबर को नाऊ मेले का विधिवत शुभारंभ देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा। मेले का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक चलेगा, और 6 सितंबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ इसका समापन होगा। माता के कारदार रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।