{"_id":"6993696f2090d8f19d0961b6","slug":"the-issue-of-pension-and-arrears-was-raised-with-the-deputy-chief-minister-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186198-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उपमुख्यमंत्री से उठाया पेंशन, एरियर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उपमुख्यमंत्री से उठाया पेंशन, एरियर का मुद्दा
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मंडी इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मंडी परिधि गृह में भेंट कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन के समयबद्ध भुगतान, चिकित्सा बिलों के निपटान और लंबित एरियर जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उपमुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल केडी अवस्थी, रोशन कटोच, सुरेश वर्मा, सुभाष शर्मा, बलवंत सेन, चमन शर्मा, यादविंद्र और जैदेव ने बताया कि एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन वर्षों से करोड़ों रुपये के चिकित्सा बिल लंबित हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी ध्यान दिलाया कि निगम प्रबंधन की ओर से सेवारत कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि और उसका एरियर जारी कर दिया गया है जबकि पेंशनरों को इसका लाभ नहीं दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि 70 वर्ष से अधिक आयु के एचआरटीसी पेंशनरों को वर्ष 2016 से संशोधित पेंशन का एरियर सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तर्ज पर दिया जाए। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आश्वासन दिया कि जैसे-जैसे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पेंशनरों की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जाएगा। संवाद