फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The hospital is playing with fire with the help of expired equipment

Mandi News: एक्सपायर यंत्रों के सहारे आग से खेल रहा अस्पताल

Mon, 21 Apr 2025 11:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
The hospital is playing with fire with the help of expired equipment
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आग की घटनाओं से निपटने के लिए प्रबंधन की अनदेखी भारी पड़ सकती है। अस्पताल में लगे कुछ अग्निशमन यंत्र एक्सपायर पाए गए हैं। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई है। रविवार को दमकल विभाग की टीम ने अस्पताल के भवन में लगे अग्निशमन यंत्रों का जायजा लिया। इस दौरान पाया कि कुछ यंत्रों की समयावधि पूरी हो चुकी थी। साथ ही भवन में अग्निशमन के लिए इस्तेमाल होनी वाली प्रणाली (होजरील) से भी दमकल विभाग संतुष्ट नजर नहीं आया।
विज्ञापन

साथ ही सुरक्षाकर्मियों में अग्निशमन यंत्रों के संचालन का भी अभाव पाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने का आग्रह दमकल विभाग ने किया है ताकि अचानक आग की बड़ी घटना के दौरान किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उधर, अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि आग की बड़ी घटनाओं से निपटने के पुख्ता प्रबंध अस्पताल प्रशासन ने किए हैं। कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

...
अस्पताल में फायर स्पींक्लर, स्मॉक डिटेक्टर का भी अभाव
100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के चार मंजिला भवन में फायर स्प्रिंकलर, स्मॉक डिटेक्टर का भी अभाव दमकल विभाग के निरीक्षण में पाया गया है। उपरोक्त उपकरण अचानक आग लगने और धुआं उठने पर अलर्ट जारी कर देते हैं। होजरील प्रत्येक भवन में होना अनिवार्य है, लेकिन इसकी व्यवस्था अस्पताल प्रशासन ने अभी तक नहीं की है। अस्पताल में सीओटू, वाटर टाइप, ड्राई कैमिकल पाउडर के अग्निशमन यंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आग की घटनाओं पर काबू पाने वाले कुछ अग्निशमन यंत्र एक्सपायर पाए गए हैं। अन्य संसाधनों का अभाव भी दमकल विभाग के निरीक्षण में पाया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से पूरा करने का आग्रह अस्पताल प्रशासन से किया गया है।
-प्रशामक लेखराम, प्रभारी, दमकल चाैकी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed