{"_id":"68ea9d3df34e3a330908df87","slug":"the-highway-from-jogindernagar-to-padhar-will-be-sparkling-clean-mandi-news-c-90-1-ssml1025-172815-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से पधर तक हाईवे होगा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से पधर तक हाईवे होगा चकाचक
विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर चल रहा सड़क सुधार कार्य। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब जोगिंद्रनगर से पधर तक सफर पहले की तुलना में सुरक्षित और सुगम होगा। गड्ढों में तबदील मार्ग की हालत सुधारने के लिए एनएचएआई ने कवायद शुरू कर दी है। जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार, चौंतड़ा में पैचवर्क कार्य चल रहा है। पधर तक हाईवे को दीपावली से पहले सुधारने का लक्ष्य रखा है।
चौंतड़ा से शहर के मुख्य बाजार तक हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। बरसात में गिरे सड़क के डंगों को लगाने के अलावा चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
बरसात में हाईवे कई हिस्सों में क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। राहगीरों को भी सड़क पर गुजरते समय परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। अब सड़क की हालत सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों समेत यात्रियों को राहत मिलेगी। तीखे और संकीर्ण मोड़ों पर असुरक्षित पेड़ों को हटाने की भी कवायद शुरू हो चुकी है।
...
बरसात में मंडी-पठानकोट हाईवे को काफी नुकसान पहुंचा है। अब सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है। जोगिंद्रनगर से पधर तक हाईवे को सुधारने का अधिकांश कार्य दीपावली से पहले करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
-अंकित, तकनीकी एडवाइजर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण
0000