{"_id":"688fa8f78a96043ab307eae2","slug":"the-governor-distributed-relief-material-to-the-disaster-affected-people-mandi-news-c-90-1-mnd1001-164745-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन
थुनाग क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, साथ में नेता प्
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को सराज विस क्षेत्र के थुनाग, बगस्याड़ और जंजैहली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं। थुनाग में राज्यपाल ने कहा कि हाल की प्राकृतिक आपदा से निजी संपत्ति, जमीन और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि को स्वीकृति दी है।
स्थानीय लोगों के साहस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई मुश्किल है, लेकिन सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। बगस्याड़ के राहत शिविर और थुनाग में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रभावितों से बातचीत के बाद उन्होंने पखरैर और झुंडी पंचायतों का दौरा किया। जंजैहली में भी उन्होंने परिवारों को सांत्वना दी।
राज्यपाल ने बताया कि राजभवन से मंडी के लिए पांच ट्रक और कुल्लू के लिए एक ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है। उन्होंने तत्काल पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भी पुनर्वास को बड़ी चुनौती बताया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद