फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The government will present its vision for the next two years in the Jan Sankalp Rally: Pawan Thakur

जन संकल्प रैली में अगले दो सालों का विजन रखेगी सरकार : पवन ठाकुर

Fri, 05 Dec 2025 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 05 Dec 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
The government will present its vision for the next two years in the Jan Sankalp Rally: Pawan Thakur
कहा - सुक्खू सरकार ने किया खाली खजाने को भरने का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट से कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने कहा कि 11 दिसंबर को सरकार की जन संकल्प रैली पड्डल मैदान मंडी में होगी। इसमें प्रदेश सरकार बीते तीन वर्ष का लेखा जोखा और आगामी दो साल का विजन जनता के सामने रखेगी। तीन साल पहले प्रदेश सरकार का खजाना खाली था, वेतन देने को लाल पड़ गए थे। सुक्खू खाली खजाने को भरने का प्रयास कर रही है।
मंडी में पत्रकारवार्ता में पवन ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने कड़े निर्णय लेकर प्रदेश के लिए नई शुरुआत की। कहा कि मंडी से सीएम होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा नहीं थी। यह कार्य भी सुक्खू सरकार के नेतृत्व में हुआ। कहा कि कर्मचारी वर्ग को ओपीएस की सौगात दी गई, लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पवन ने कहा कि अपने संसाधनों से 26 हजार करोड़ रुपये एकत्रित किए। शानन परियोजना के लिए भी सुक्खू सरकार लड़ाई लड़ रही है। अगले दो साल में राजस्व को बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करने की योजना है। इस मौके पर अनिल सेन, देवेंद्र व संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए सरकाघाट में मिली जमीन
एक प्रश्न के जवाब में पवन ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में मेडिकल यूनिवर्सिटी की जमीन मिल गई है। हालांकि जमीन कहां मिली है, इस प्रश्न को टाल गए। कहा कि सैनिक अकादमी की जगह यूनिवर्सिटी का संचालन होगा। जल्द सीएम सरकाघाट में यूनिवर्सिटी भवन का नींव पत्थर रखेंगे। कांग्रेस की ओर से ही सरकाघाट में यूनिवर्सिटी शिफ्ट करने के विरोध के प्रश्न पर पवन ने कहा कि कांग्रेस मंडी जिले का विकास चाहती है। कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, लेकिन प्रदेश के सांसद आवाज बुलंद नहीं कर रहे हैं। पवन ने कहा कि जाहू में हवाई अड्डा बनाया जाए। इसके लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद कंगना प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed