फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The government should immediately implement the High Court's decision: the Sangh

उच्च न्यायालय के फैसले को शीघ्र लागू करे सरकार : संघ

Sat, 01 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 01 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The government should immediately implement the High Court's decision: the Sangh
भांबला (मंडी)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अनुबंध कर्मचारी संघ खंड बलद्वाड़ा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हाईकोर्ट द्वारा एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए फैसले को बिना देरी लागू करे। वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मियों को नियमित करने के साथ सभी वित्तीय लाभ तुरंत प्रदान किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

संघ का पांचवां वार्षिक सम्मेलन सरकाघाट में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कानूनी सलाहकार राकेश शर्मा ने की। सम्मेलन में सचिव विवेक शर्मा ने वर्ष 2025 के दौरान यूनियन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष डॉ. विपुल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार सोनी, महासचिव विवेक शर्मा, सह सचिव नंदिता व अनिता कुमारी, कोषाध्यक्ष पूनम, प्रेस सचिव हेमंत कुमार तथा कानूनी सलाहकार राकेश कुमार शर्मा चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने यह भी आग्रह किया कि एनएचएम कर्मचारियों के लिए तैयार की गई नीति को मंत्रिमंडल की अगली बैठक में रखा जाए और तुरंत लागू किया जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे अनुबंध कर्मियों को छठे वेतन आयोग सहित सभी वैधानिक लाभ मिल सकें। संघ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अतिविशेष सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों को लाभ, ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जाना बेहद निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed