फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The friend of the person who asked him to invest after losing money was beaten to death

Mandi News: पैसा डूबने पर निवेश को कहने वाले व्यक्ति के दोस्त को किया लहूलुहान

Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The friend of the person who asked him to invest after losing money was beaten to death
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धनराशि डूब जाने से गुस्साए एक युवक ने निवेश करवाने वाले व्यक्ति के दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपी घायल व्यक्ति पर उसका पैसा डूबोने का आरोप लगा रहा है जबकि थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में घायल लोकेंद्र सिंह निवासी पैलेस कालोनी मंडी का कहना है कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इस बारे में उसने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आरोपी ने घायल के दोस्त के कहने पर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश किया। इसमें धनराशि डूब जाने पर पैसा निवेश करवाने वाले के दोस्त और शिकायतकर्ता लोकेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर उसे तेजधार हथियार से घायल कर दिया। यह मामला 2 अक्तूबर का बताया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वीरवार को मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार क्रिप्टो करेंसी मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हमलावर ओम प्रकाश सैणी निवासी खांदला डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी ने उस पर बेवजह ही तेजधार हथियार से हमलाकर उसे घायल किया है। जिससे उसे अंगूठे पर चोट आई है। घायल के अनुसार आरोपी हमलावर ने मनीष सोनी निवासी कुम्मी के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी के नाम पैसा लगवाया है। अब वह इस फ्रॉड के लिए उसे दोषी ठहरा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed