फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The freight of trucks will increase by 8 to 10%

सराज के बागवानों को झटका, 8 से 10% बढ़ेगा ट्रकों का भाड़ा

Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The freight of trucks will increase by 8 to 10%
गोहर (मंडी)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों ने सराज के बागवानों को झटका दिया है। ट्रक और जीप यूनियन ने वीरवार को एसडीएम के साथ बैठक कर आठ से दस फीसदी तक किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 के बाद किराया भाड़े में पहली दफा बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

बैठक में ट्रक और जीप ऑपरेटर यूनियनों से संबंधित बगस्याड, थुनाग, जंजैहली, लंबाथाच और छतरी के संचालक मौजूद रहे। संचालकों का तर्क है कि सेब का सीजन शुरू होने ही वाला है। सेब को मंडियों तक पहुंचाने में ट्रक और जीप ऑपरेटरों की अहम भूमिका रहती है। बढ़ती महंगाई के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी है।
विज्ञापन

यह बागवानों से अन्याय है। कोविड काल के दौरान इस तरह की बढ़ोतरी सही नहीं है। सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करनी चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चतर सिंह ठाकुर, सराज सेब उत्पादक संघ के प्रधान
...
किराये में 2019 के हिसाब से आठ से 10 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। उप मंडल के विभिन्न स्थानों से मंडियों तक सेब पहुंचाने का किराया प्रति पेटी के हिसाब से निर्धारित किया गया है। जिसमें ट्रक व जीप में प्रति पेटी रेट अलग अलग होगा। सभी ट्रक व जीप आपरेटर यूनियनों को मंडियों तक सेब पहुंचाने का किराया निर्धारित दरों पर वसूलने के निर्देश दिए हैं।
पारस अग्रवाल, एसडीएम थुनाग
.....
स्टेशन ट्रक जीप
थुनाग से दिल्ली 119 --
थुनाग से पंचकूला 97 105
थुनाग से परवाणू 92 105
थुनाग से ढली 92 100
(प्रति पेटी किराया रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed