फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The first semi-final match will be between Sirmaur and Solan teams.

Mandi News: सिरमौर और सोलन टीम के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला

Thu, 12 Feb 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
The first semi-final match will be between Sirmaur and Solan teams.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत बाल स्कूल मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को महिला और पुरुष वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया जबकि महिला वर्ग के फाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी और सरकाघाट के बीच खेला गया, जिसमें मंडी की टीम ने 45-22 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सिरमौर ने हमीरपुर को 60-38 अंकों से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में मंडी और सुंदरनगर आमने-सामने रहे, जहां मंडी ने 53-41 से जीत हासिल की। दिन के अंतिम मैच में विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी और सिरमौर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सिरमौर ने 56-29 से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सिरमौर और सोलन के बीच होगा जबकि दूसरा मैच मंडी और बिलासपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पहले मैच में मंडी ने सुंदरनगर को एकतरफा मुकाबले में 32-2 से हराया। दूसरे मैच में सरकाघाट और शिमला के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ, जिसमें सरकाघाट ने 40-39 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में बिलासपुर ने सरकाघाट को 22-20 से पराजित किया। इसके बाद मंडी और कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट के बीच खेले गए मैच में कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट ने 47-36 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला वीरवार को कन्या स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट और सरकाघाट के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed