{"_id":"6a11a5d4d908be0a9601508e","slug":"the-first-phase-of-polling-will-be-held-on-26th-in-20-panchayats-of-dharampur-vidhansabha-constituency-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197800-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर विस क्षेत्र की 20 पंचायतों में 26 को होगा पहले चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर विस क्षेत्र की 20 पंचायतों में 26 को होगा पहले चरण का मतदान
विज्ञापन
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 24 मई को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 20 पंचायतों में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण का मतदान 26 मई को होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विकास खंड अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालम राम ने बताया कि 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। कर्मचारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं, चुनाव सामग्री तैयार है और परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रहेगी। इधर धर्मपुर क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रत्याशी अंतिम चरण के प्रचार में जुटे हैं और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं।