फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The fire in Chandrankadi forest has been raging for three days.

Mandi News: चद्रांकडी जंगल में तीन दिन से भड़की है आग

Thu, 21 May 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The fire in Chandrankadi forest has been raging for three days.
सरकाघाट के जंगल चद्रांकडी में पिछले दो-तीन दिनों से लगी आग को बुझाने जुटे अ​ग्निशमन कर्मी। स्रो
आग बुझाने में जुटे वन और दमकल विभाग के कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के जंगल चंद्रांकड़ी में पिछले दो-तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है। बीते मंगलवार को वन विभाग के कर्मचारियों तथा दमकल विभाग, सरकाघाट के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था, लेकिन बुधवार को किसी शरारती तत्व ने फिर से आग लगा दी। अब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे कीमती वन संपदा राख हो रही है। वन विभाग की टीमें दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। वन विभाग के रेंज अधिकारी मदन लाल ने बताया कि विभागीय टीम लगातार प्रयासरत है। उधर, दमकल विभाग सरकाघाट के प्रभारी विक्रांत सेन ने बताया कि दमकल कर्मी ग्रेह प्रशामक जयपाल, श्यामलाल तथा चालक ईश्वर सिंह वन विभाग के साथ मिलकर पूरी मेहनत से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे इस कार्य में सहयोग करें, जंगलों को होने वाले नुकसान को रोकें तथा वन्य प्राणियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed