फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The farmers' fair begins with the procession of gods and goddesses

Mandi News: देवी-देवताओं की शोभायात्रा से किसान मेले का आगाज

Tue, 15 Apr 2025 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The farmers' fair begins with the procession of gods and goddesses
पधर में जिला स्तरीय किसान मेले अवसर पर निकली भव्य जलेब। संवाद
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर में पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले का आगाज देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ हुआ। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधिवत रूप से देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी महाराज और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने मेला स्थल पर मेले का ध्वज फहराया और जल शक्ति विश्राम गृह डलाह से मेला मैदान तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है। मेले में देवी-देवताओं के आगमन एवं मेल मिलाप से जहां हमारी प्राचीन देव संस्कृति को बल मिलता है, वहीं यह अधिक मजबूत और समृद्ध भी होती है। साथ ही इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने और सहेजने का सुअवसर भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निर्माता दिवंगत डाॅ. वाईएस परमार की तपस्या से जहां हिमाचल बना था, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पहाड़ी प्रदेश में विकास के नए रंग भरे हैं। इस परिणाम स्वरूप हिमाचल यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में हिमाचली टोपी को नई पहचान वीरभद्र सिंह ने दिलाई है। आज पहाड़ी टोपी हिमाचल की पहचान है। चाहे वो किसी भी रंग की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 135 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सीडीपीओ पधर इकाई की ओर से संचालित किए जाने वाले अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, बामन देव, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed