फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The faces of the meritorious people lit up after receiving the honour.

Mandi News: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों को चेहरे

Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious people lit up after receiving the honour.
धर्मपुर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सजाओपिपलू में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चंद्रशेखर ने की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य भोला दत्त कश्यप ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल प्रदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं के विकास और भविष्य की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि विधायक चंद्रशेखर ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विधायक ने स्कूल में मंच के निर्माण और स्टेडियम में टाइल लगाने के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सजाओपिपलू को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए 15 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed