फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The elderly father was attacked with a stick for asking for milk.

Mandi News: दूध मांगने पर बुजुर्ग पिता पर किया था दराट से हमला

Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The elderly father was attacked with a stick for asking for milk.
गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज में है भर्ती, बहू-बेटे पर है आरोप
विज्ञापन

लडभड़ोल की ग्राम पंचायत कोलंग के डगू की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के डगू गांव में 63 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह पर दूध मांगने पर दराट से हमला किया गया था। हमले का आरोप उनके ही बेटे और बहू पर लगा है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना बीते रविवार की है। घायल बयान देने की हालत में नहीं था। अब घायल ने घटना के बारे में बताया है।

प्रेम सिंह ने करीब दस वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे और बहू को अलग कर दिया था। इसके बावजूद आपसी रंजिश खत्म नहीं हुई। आरोप है कि घटना वाले दिन जब प्रेम सिंह ने दूध मांगा तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बेटे-बहू ने उन पर दराट से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ, टांग और अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। वारदात के बाद उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed