फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The drug addict son of the house turned out to be the thief, jewelery worth Rs 15 lakhs recovered

Mandi News: घर का नशेड़ी बेटा ही निकला चोर, 15 लाख के गहने बरामद

Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
The drug addict son of the house turned out to be the thief, jewelery worth Rs 15 lakhs recovered
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के बड़सू के पलयानी गांव से बीते बुधवार को दिनदिहाड़े चोरी हुए 15 लाख के गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में चोर घर का नशेड़ी बेटा ही निकला है, जिसने नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी को अंजाम दिया था। युवक ने आभूषणों को चुराने के बाद इन्हें अपने ही कमरे में छिपा रखा था। बेचने से पहले ही पुलिस ने इन्हें रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को परिजन शोक जताने के लिए गए हुए थे। इसी बीच सुबह 11ः00 से 1ः30 बजे के बीच कोई भी परिजन घर में नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए शातिर ने दिनदिहाड़े अपने ही घर से करीब 15 लाख कीमत के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

छानबीन करते हुए पुलिस ने जब सख्ती से युवक से पूछताछ की तो चोरी घटना का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी 27 वर्षीय युवक शशि की बहन ईशा ठाकुर पुत्री गुलाब सिंह निवासी पलयानी डाकघर बड़सू तहसील बल्ह जिला मंडी ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि शशि नशे का आदी है। इसी लत ने उसे अपने ही घर में चोरी की तरफ धकेल दिया और अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि चोरी घटना का सुलझा लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed