{"_id":"6a3fcf3209c9ac5ead0e125c","slug":"the-distance-between-jogindernagar-and-kotli-will-be-reduced-by-40-kilometers-mandi-news-c-90-1-ssml1045-202579-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर-कोटली के बीच घटेगी 40 किलोमीटर की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर-कोटली के बीच घटेगी 40 किलोमीटर की दूरी
विज्ञापन
6 करोड़ के बैली सस्पेंशन ब्रिज से जुड़े जोगिंद्रनगर-कोटली
10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेंगे वाहन, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर और कोटली विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला ब्यास नदी पर निर्मित कून का तर बैली सस्पेंशन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। करीब छह करोड़ की लागत से बने इस 280 फीट लंबे सिंगल लेन पुल पर वाहन अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। पुल की भार क्षमता 24 टन निर्धारित की गई है।
इस पुल के शुरू होने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय मंडी तक पहुंचने में सुविधा होगी। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। लगभग तीन वर्ष के इंतजार के बाद तैयार हुए इस पुल से जोगिंद्रनगर और कोटली के बीच संपर्क एक बार फिर मजबूत होगा।
मानसून के दौरान अब लोगों को मंडी पहुंचने के लिए धर्मपुर होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। द्रुब्बल, पिपली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मंडी पहुंचने के लिए अब करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वर्ष 2023 के मानसून में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण कून का तर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जोगिंद्रनगर और कोटली विधानसभा क्षेत्रों के बीच संपर्क टूट गया था। तकनीकी चुनौतियों के चलते नए पुल के निर्माण में करीब 18 माह का समय लगा। लोक निर्माण विभाग मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि पुल अब वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह तैयार है।