{"_id":"6ad37d100e750e05d20303ee","slug":"the-dharampur-2-team-defeated-saigalu-to-advance-to-the-next-round-mandi-news-c-90-1-mnd1023-218170-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर-2 की टीम ने साईगलु को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर-2 की टीम ने साईगलु को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए टीमों में कड़ा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। एनएससीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 बाल माइनर टूर्नामेंट के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के रोमांचक परिणामों में बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धर्मपुर-2 की टीम ने साईगलु को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
कबड्डी स्पर्धा में सदर-1 ने शानदार खेल दिखाते हुए गोपालपुर-2 को शिकस्त दी। वॉलीबॉल के कड़े मुकाबले में कटौला की टीम ने गोपालपुर-1 पर जीत हासिल की। जबकि खो-खो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सदर-1 की टीम ने द्रंग-1 को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी टीमें अगले चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए जी-जान से प्रयासरत हैं।