{"_id":"6ad3bde78b7a2a002f05e60c","slug":"in-khadihar-the-complainants-nephew-turned-out-to-be-the-mastermind-behind-the-theft-mandi-news-c-90-1-mnd1023-218163-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खडिहार में चोरी का मास्टरमाइंड निकला शिकायतकर्ता का भांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खडिहार में चोरी का मास्टरमाइंड निकला शिकायतकर्ता का भांजा
विज्ञापन
दो लाख के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में दोनों आरोपी सब जेल मंडी भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की खडिहार पंचायत में लाखों के आभूषण और नकदी चोरी का मामला सुलझाने में जुटी पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम खुलासा हुआ है। चोरी की शिकायत करने वाले व्यक्ति का भांजा ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें सब जेल मंडी भेज दिया गया।
बस्सी पुलिस ने चोरी के आरोप में गदियाड़ा निवासी सुभाष चंद्र और छांब निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं, जबकि सोने के आभूषणों की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक खडिहार पंचायत के छांब गांव और नेर घरवासड़ा पंचायत के मझारनू में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन मामलों में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। पुलिस को आशंका है कि वारदातों में गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भी की जा रही है। पुलिस चोरी की वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।