{"_id":"6ad3bf517b052d11b80af49b","slug":"path-to-himfed-store-turns-perilous-70-year-old-farmer-injured-after-falling-into-a-drain-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218070-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमफेड स्टोर जाने का रास्ता बना जानलेवा, नाले में गिरकर 70 वर्षीय किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमफेड स्टोर जाने का रास्ता बना जानलेवा, नाले में गिरकर 70 वर्षीय किसान घायल
विज्ञापन
संधोल में पुलिया न होने से हादसा, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर
पांच साल से चल रहा नाले को चैनलाइज करने का काम
पाइपों के सहारे पार किया जा रहा रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल में हिमफेड के खाद-बीज स्टोर तक पहुंचने का रास्ता किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। नाले पर पुलिया न होने के कारण बीते शुक्रवार को 70 वर्षीय किसान अमर सिंह करीब 10 फीट गहरे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हमीरपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। किसान अभी भी अचेत अवस्था में हैं।
बांह गांव निवासी अमर सिंह संधोल स्थित हिमफेड के खाद स्टोर जा रहे थे। स्टोर और सड़क के बीच बहने वाले नाले पर पुलिया नहीं बनी है। ऐसे में लोगों को नाला पार करने के लिए वहां बिछाए गए तीन लोहे के पाइपों का सहारा लेना पड़ता है। अमर सिंह भी इन्हीं पाइपों के सहारे नाला पार कर रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 10 फीट नीचे जा गिरे।
स्थानीय लोगों के अनुसार जलशक्ति विभाग की ओर से नाले को चैनलाइज करने का काम करीब पांच साल से चल रहा है, लेकिन अब तक यहां पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। खाद-बीज लेने आने वाले किसानों को मजबूरी में लोहे के पाइपों के सहारे नाला पार करना पड़ता है। हिमफेड स्टोर तक खाद और बीज पहुंचाने वाले मजदूर भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। भारी बोरे उठाकर लोहे के पाइपों के सहारे नाला पार करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्थानीय लोगों रमेश, सुरेंद्र, पमेंद्र, कुलदीप सहित अन्य ने विभाग से जल्द पुलिया का निर्माण करवाने या सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ था। उन्होंने कहा कि जल्द ही ठेकेदार को निर्देश देकर मौके पर पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा।