फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Deputy Commissioner interacted with the students of Bagla School.

Mandi News: उपायुक्त ने बगला स्कूल के छात्रों से किया संवाद

Fri, 14 Nov 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner interacted with the students of Bagla School.
मंडी। मंडी जिले में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन ने अपना विद्यालय पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित किए। उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने गोद लिए स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा कर बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों को व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ विविध गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसे घातक नशे से देश के भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शिक्षकों को इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। शिक्षण संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पादों सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाठशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
एसडीएम ने बाड़ी गुमाणू में मनाया बाल दिवस
एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर ने अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी गुमाणू में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरला खाबू में छात्रों को नशा जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें शिक्षा पूरी होने के उपरांत सही कॅरिअर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed