फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department is busy in restoring the Kandhapattan-Dhawali drinking water scheme

Mandi News: कांढापत्तन-ध्वाली पेयजल योजना बहाल करने में जुटा विभाग

Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The department is busy in restoring the Kandhapattan-Dhawali drinking water scheme
सांढापत्तन-धवाली पेयजल योजना को दुरुस्त करते कर्मचारी। 
धर्मपुर (मंडी)। मूसलाधार बारिश ने धर्मपुर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। बिजली, पानी की आपूर्ति ठप है। सड़कें बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग सड़कों, बिजली और पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जलशक्ति विभाग के कर्मचारी ब्यास के किनारे पाइप जोड़ने के लिए जुटे रहे। उनके साथ सहायक अभियंता अविनाश पराशर और कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार भी डटे हुए हैं। एक जुलाई से उठाऊ पेयजल योजना कांढापत्तन -ध्वाली बंद पड़ी है। इसके भंडारण टैंक को आने वाली मुख्य लाइन को सोन खड्ड तेज बहाव में बहाकर ले गई है।
विज्ञापन

सोन खड्ड के दूसरे छोर से लाइन डालना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। विभाग के अधिकारी अन्य विकल्प पर कार्य कर रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति दी जा सके। इस योजना के बंद होने से भरौरी, सतरेहड़, कोट, छमैली, जागणा, छपाणु, मठी बनवार, बनवारकलां, कलस्वाई, आंबा रा कवाल, धर्मपुर अस्पताल, धर्मपुर बाजार, धलेहड़, बरतो, करोला इत्यादि गांवों को पानी नहीं मिल रहा है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी जल शक्ति विभाग का पूरा साथ दे रहे हैं और इस योजना के लिए बिजल बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल शक्ति विभाग उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता इंजीनियर अविनाश पराशर ने कहा कि रविवार तक इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए विभाग के कर्मचारी दिनरात कार्य करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed