{"_id":"67fe9593c0dfbbcca4028c26","slug":"the-department-could-not-lift-the-old-pipes-in-sakohdi-khad-mandi-news-c-90-1-mrt1064-153392-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सकोहडी खड्ड में पुराने पाइप नहीं उठा पाया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सकोहडी खड्ड में पुराने पाइप नहीं उठा पाया विभाग
विज्ञापन
मंडी। शहर के जेल रोड में सीवरेज के पुराने पाइप सकोहडी खड्ड में पिछले कई दिनों से लावारिस पड़े हैं। नए पाइप डालने के बाद जल शक्ति विभाग पुराने पाइप उठा नहीं पाया है।
हाल में ही जल शक्ति विभाग ने यहां पर सीवरेज के पाइप बदले हैं। पुराने पाइप नहीं उठाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खड्ड के बीच पाइप होने से गंदगी भी डंप हो रही है।
पिछली बरसात में नगर निगम की टीम ने सकोहडी खड्ड की सफाई की थी। समय रहते विभाग ने पाइप नहीं उठाए तो बरसात के दौरान ये पाइप बह सकते हैं। उधर मामले को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राज कुमार ने कहा कि यहां पर पुराने पाइप बदले गए हैं। जल्द ही खड्ड से पुराने पाइप उठा लिए जाएंगे। संवाद