फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The debris of Thunag market is being dumped in rivers and drains

Mandi News: नदी नालों में डंप किया जा रहा थुनाग बाजार का मलबा

Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The debris of Thunag market is being dumped in rivers and drains
थुनाग बाजार का मलबा खड्ड में टिप्पर से फेंकते हुए। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। थुनाग बाजार का मलबा स्थानीय स्तर पर नदी-नालों में डंप किया जा रहा है। 30 जून को आई आपदा के कारण देजी खड्ड, मुघान, खमरार और तांदी नालों में बाढ़ एवं भूस्खलन से बहकर आए पत्थरों और लकड़ी ने बाजार में भारी तबाही मचाई थी। इससे बाजार का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

करीब 50 भवन जमींदोज हो गए हैं। मलबे के 20 फीट ऊंचे ढेर लग गए थे। वर्तमान में दो पोकलेन और एक जेसीबी पिछले 40 दिनों से थुनाग बाजार से मलबा हटाने में जुटी हैं। आधा दर्जन टिपर दिन-रात मलबा ढो रहे हैं और इसे बाजार से मात्र 100 मीटर की दूरी पर डंप किया जा रहा है। इस स्थान पर हजारों टन मलबा जमा हो चुका है, जो भविष्य में खतरे का संकेत हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed