{"_id":"625da5c1f4d0731a5228b261","slug":"the-death-of-the-tmate-who-fell-on-the-wire-from-the-pole-mandi-news-sml4060886156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से तार पर गिरे टीमेट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से तार पर गिरे टीमेट की मौत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में करंट लगने से मृत बेटे के शव को लेने पहुंचे पिता को ढांढस बंधाते हुए परिजन व विभाग?
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। बिजली बोर्ड के 23 साल के जूनियर टीमेट की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। वहीं बिजली बोर्ड ने भी हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
मरने वाले की पहचान 23 साल के पंकज पुत्र मोती राम निवासी टिक्कर गोहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे पंकज दो सहयोगियों के साथ उपभोक्ता के बिजली के मीटर की मरम्मत करने गया था।
वह सर्विस वायर की सप्लाई के लिए खंबे पर काम कर रहा था। तभी वह बेसुध होकर साथ लगते खंबे की बिजली के तार पर गिर गया। सहयोगी कर्मचारियों की मदद उसे गाड़ी से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने पंकज को मृतक घोषित कर दिया। मौत करंट से हुई या हार्ट अटैक से इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
इस हादसे से विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। कर्मचारियों ने अस्पताल में सहयोगी कर्मचारी को नम आंखों से विदाई दी।
काम करते वक्त 23 साल का जूनियर टीमेट पंकज अचानक बेसुध होकर बिजली के तार पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता लग सकेगा। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि गिरने के बाद पंकज को करंट भी लगा है।
लोकेंद्र नेगी, डीएसपी

जोगिंद्रनगर में इस स्थान पर करंट लगने से हुआ हादसा संवाद- फोटो : Mandi