{"_id":"5788e4d44f1c1b067b13dd31","slug":"the-dead-body-of-women-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारजी डैम में मिला नैनो हादसे में लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारजी डैम में मिला नैनो हादसे में लापता महिला का शव
मंडी
Updated Fri, 15 Jul 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
ब्यास नदी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। औट के समीप बनाला के पास नैनो कार हादसे में ब्यास में बही एक महिला का शव शुक्रवार को लारजी डैम से बरामद हुआ। अब तक हादसे का शिकार छह साल की बच्ची समेत चार शव बरामद हो चुके हैं। जबकि दो माह की मासूम बच्ची के अलावा पति-पत्नी का शव नहीं मिला है। नैनो कार नदी में गिरने से दो बच्चियों समेत पांच लोग ब्यास नदी में बह गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को लारजी डैम में शव दिखाई देने पर लोगों ने औट थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डैम से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान मीरा देवी पत्नी रोत राम निवासी दयोरी के रूप में हुई है। इस हादसे में रोत राम की पत्नी मीरा देवी, बेटा तिलक कुमार, बेटी चेतना, दामाद मोनू, दो माह की दोहती नदी में बह गई थी। हुई है। गत बुधवार को लारजी डैम से ही तिलक कुमार का शव मिला। जबकि वीरवार को छह साल की दिव्या का शव मिला है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लारजी डैम से मीरा देवी का शव मिला है। प्रशासन की ओर से मृतकों के पीड़ित परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तुरंत दस हजार की राहत राशि प्रदान कर दी गई है। इस अभियान में शवों को ढूंढने में राफ्टरों ने अहम भूमिका निभाई है तथा प्रशासन का सहयोग किया है।
विज्ञापन