फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The criminals locked the families in their homes and fled with cash and jewellery.

Mandi News: परिवारों को घर में बंद कर नकदी, आभूषण ले उड़े शातिर

Sun, 22 Feb 2026 11:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
The criminals locked the families in their homes and fled with cash and jewellery.
बल्ह घाटी में एक घर की ​​खिड़की की तोड़ी ग्रिल। स्त्रोत- जागरूक पाठक
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दोलख और करेहड़ी गांव में शुक्रवार देर रात शातिरों ने दो घरों में चोरी और तीन अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया। शातिर सोने के गहने और नकदी लेकर भाग गए हैं। परिवारों को कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर दिया था। चोरी की घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
विज्ञापन

दोलख गांव निवासी शोभा राम ने बताया कि शुक्रवार रात के समय घर के बाहर आहट सुनकर जब वह उठे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। बेटे के कमरे का कुंडा भी बाहर से लगा हुआ था। पड़ोसियों को फोन कर बुलाया गया। दरवाजा खुलवाने के बाद देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सोने का मंगलसूत्र और कानों की बालियां गायब पाई गई हैं। अन्य सामान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोलख निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके घर की ग्रिल और कमरे का कुंडा तोड़ा गया। आहट होने पर जब वह बाहर निकले तो शातिर मौके से भाग निकले। राम सिंह ने बताया कि रात के समय कुछ लोग उनकी खिड़की की ग्रिल तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाने पर संदिग्ध भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेहड़ी गांव निवासी हरि सिंह ने बताया कि शातिरों ने उन्हें घर के अंदर ही कैद कर दिया था। दोनों कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी। साथ के कमरों में चोरी कर सामान इधर-उधर बिखेर दिया गया। घर से नकदी गायब है। गांव में कुछ और घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया है।
नगर परिषद नेरचौक के उपाध्यक्ष परम देव ने बताया कि क्षेत्र में करीब आधा दर्जन घरों को शातिरों ने निशाना बनाया। कुछ घरों में चोरी का प्रयास किया गया लेकिन लोगों के जागने पर शातिर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं। इनकी पहचान की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed