फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The corporation earned lakhs by running additional buses to Delhi and Chandigarh.

Mandi News: दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाकर निगम ने कमाए लाखों

Tue, 21 Oct 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The corporation earned lakhs by running additional buses to Delhi and Chandigarh.
मंडी। दिवाली पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडी ने यात्रियों की मांग पर अतिरिक्त बसें चलाईं। इससे निगम ने लाखों की कमाई की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए यात्रियों की मांग पर मंडी से अतिरिक्त बसें चलाई गईं। निगम को करीब पांच लाख रुपये की आमदनी हुई है। स्थानीय रूटों पर दैनिक समयसारिणी के अनुसार रात सात बजे तक रूटों पर बसें दौड़ती रहीं। दिवाली के अगले दिन सभी बसें रूटीन तौर पर यात्रियों को लेकर लौटी है।
स्कूलों में अवकाश के चलते अधिकांश लोग अपने घरों में रुक गए हैं। इससे मंगलवार सुबह बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। सोमवार को मंडी बस अड्डा पर चंडीगढ़ के लिए 6 और दिल्ली के लिए तीन अतिरिक्त बसें भेजी गईं। दिवाली के चलते परिवहन निगम ने अपने सभी कर्मचारियों के अवकाश भी स्थगित कर दिए थे।
विज्ञापन

...
दिवाली पर्व पर मंडी बस अड्डा से लंबी दूरी के रूटों दिल्ली के लिए तीन और चंडीगढ़ के लिए 6 अतिरिक्त बसों को रवाना किया गया। मंगलवार को सभी बसें अपनी समयसारिणी के अनुसार यात्रियों को लेकर लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोशन लाल, बस अड्डा प्रभारी मंडी

..
बरकत अली ने बस को फूलों से सजाया
दिवाली पर मंडी बस अड्डा में बतौर चालक तैनात बरकत अली ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अपनी बस को फूलों से सजाया। सदर की ग्राम पंचायत सनवाड़ के तराणु निवासी चालक बरकत अली ने बताया कि उसका परिवार सालों से दिवाली, होली, लोहड़ी, सैर और अन्य सभी त्योहारों को बड़े ही उत्साह से मनाता आ रहा है। दिवाली के दौरान परिवहन निगम निगम के अन्य कर्मचारियों के साथ मंडी डिपो में तैनात दो महिला परिचालक कर्मचारियों और निगम कार्यालय में तैनात सभी महिला कर्मचारियों ने भी नियमित रूप से सेवाएं दीं। ड्यूटी खत्म होने के बाद ही उन्होंने परिवार के साथ त्योहार मनाया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed