फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The corporation bus has been parked on the roadside for two days, causing traffic jams.

Mandi News: दो दिन से सड़क किनारे खड़ी निगम की बस, लग रहा जाम

Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation bus has been parked on the roadside for two days, causing traffic jams.
वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम सुंदरनगर डिपो की बस में तकनीकी खराबी आने से मंडी शहर के पुलघराट में दो दिन से सड़क किनारे खड़ी है। इस वजह से जाम लग रहा है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों की मानें तो सड़क पर खड़ी इस बस के इंजन में खराबी आई है, इस कारण यह स्टार्ट नहीं हो पा रही है।

निगम कर्मशाला के कर्मचारी भी बस को ठीक करने में लगे हैं, लेकिन शुक्रवार शाम तक बस को ठीक नहीं किया जा सका है। जिस जगह पर बस को सड़क पर खड़ा किया गया है वहां पास ही पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क संकरी हो गई है। मंडी बस अड्डा प्रभारी रोशन लाल से संपर्क करने पर बताया गया कि बस सुंदरनगर डिपो की है और इसके इंजन में खराबी आई है। इस संबंध में सुंदरनगर बस अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बस के इंजन में लगे पंप में खराबी आने से बस दो दिन से पुलघराट में खड़ी है। हालांकि कर्मचारी पंप को ठीक करवाने के लिए नेरचौक ले गए हैं। जल्द ही बस को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed