{"_id":"69d4f6278a410330190f540b","slug":"the-controversy-deepens-as-demand-for-domestic-gas-cylinders-escalates-mandi-news-c-90-1-mnd1023-192088-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घरेलू गैस सिलिंडर के लिए गहमागहमी, गहराया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घरेलू गैस सिलिंडर के लिए गहमागहमी, गहराया विवाद
Wed, 08 Apr 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गरोडू में मंगलवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने के बाद उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़।
गरोडू में गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं के बीच बनी टकराव की स्थिति
उपभोक्ताओं ने हंगामा कर गैस सिलिंडर वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से अब गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा गैस एजेंसी के संचालकों पर फूट रहा है।
मंगलवार को शहर के गरोडू में गैस सिलिंडर की भरी गाड़ी आने के बावजूद उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगने पर विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद गैस उपभोक्ताओं ने हंगामा कर गैस सिलिंडर वितरण में हेराफेरी के संगीन आरोप लगाते हुए तलख आवाज में गुस्सा भी फूट पड़ा।
हंगामे की स्थिति के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग के दो सप्ताह के बाद भी घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि कुछ उपभोक्ता गैस एजेंसी संचालकों से सांठ गांठ कर आपूर्ति करवा रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता पूजा, महेश, भुवनेश ने बताया कि वे बीते करीब एक माह से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें हताश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को गरोडू में गैस सिलिंडर की गाड़ी को घेर कर ऐसे अनेकों उपभोक्ताओं की नाराजगी देखने को मिली। गहमा गहमी के बीच करीब 150 गैस सिलिंडर वितरित हो पाए। जबकि मौके पर तीन सौ से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
बाक्स :
उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही गैस आपूर्ति के लिए चेताया गया है। आपूर्ति में अगर किसी प्रकार की बंदरबांट हो रही है तो इसकी लिखित शिकायत मिलने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
केसी पुरी, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले