फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The contract employees union submitted a memorandum to the Chief Minister jairam

अनुबंध कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The contract employees union submitted a memorandum to the Chief Minister jairam
मंडी। जिला मंडी स्वास्थ्य विभाग समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के सराज प्रवास के दौरान वीरवार को मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष देवी राम ने बताया कि ज्ञापन में कर्मचारियों को नियमित कर रेगुलर पे स्केल का लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त कर्मचारी विभिन्न स्वास्थ्य समितियों के अंतर्गत पिछले 22 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार ने नियमित नहीं किया और न ही रेगुलर स्केल का लाभ दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार राज्य में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग समितियों के कर्मचारियों को 01.01.2018 से रेगुलर स्केल का लाभ दे रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ये कर्मचारी पिछले डेढ़ वर्ष से विभिन्न पदों पर कोरोना काल में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से दे रहे हैं। कई कर्मचारी कोरोना से भी संक्रमित हो रहे हैं परंतु सरकार ने इन्हें नजरअंदाज किया है। इस मौके पर विनोद शर्मा, मंजु राव, जसवंत ठाकुर, भूपेंद्र, ललिता ठाकुर, नोतर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed