फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The connecting road of Chhanchhehad village is in need of repair

Mandi News: मरम्मत को तरसा छंछेहड़ गांव का संपर्क मार्ग

Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The connecting road of Chhanchhehad village is in need of repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत ऊपरी-धार के गांव छंछेहड़ का संपर्क मार्ग 10 साल से दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। आलम यह है कि दो किलोमीटर लंबी सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
निमेलरी से छंछेहड़ अपर तक की तीन किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हाल में हुई भारी बारिश से छंछेहड़ संपर्क मार्ग दो जगह धंस गया है। इससे आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन

युवक मंडल छंछेहड़ के सदस्यों और स्थानीय निवासियों संतोष कुमार, विक्की, जीत कुमार, रमेश, पवन, जगदीश और जोगिंदर ने बताया कि गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही है। मरीजों को दो किलोमीटर कंधे पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। एलपीजी गैस सिलिंडर लाने के लिए भी पैदल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद कोई भी सड़क की सुध नहीं ले रहा। समस्या के बारे में कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाया लेकिन 10 साल बीत जाने के बावजूद इस लिंक रोड की मरम्मत नहीं हो पाई हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। ग्राम पंचायत ऊपरी-धार के प्रधान स्वरूप चंद ने बताया कि लिंक रोड का मामला ध्यान में है। जल्द लिंक रोड पर कंक्रीट का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed