{"_id":"68ac587e75a79dd5a900759c","slug":"the-condition-of-the-road-from-dhol-to-thana-is-pathetic-mandi-news-c-90-1-ssml1025-167131-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ढोल वाया ठाणा सड़क की हालत दयनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ढोल वाया ठाणा सड़क की हालत दयनीय
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के ढोल वाया ठाणा सड़क की हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई है। पिछले साल बरसात में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। इस वजह से निकासी नालियां मिट्टी और मलबे से बंद हो गई हैं। लोगों के घरों से निकलने वाला दूषित पानी, बारिश का पानी भी सड़क पर ही बह रहा है।
इस वजह से सड़क दलदल और गड्ढों में बदल गई है। यह सड़क ढोल, नैण, ठाणा, गोपालपुर, बडाल, कोटलू, स्वाड़ी, चमैणू, फतेहपुर और चंदैश क्षेत्रों को जोड़ती है। सड़क पर छोटे वाहन चलाने में भी लोगों को जान हथेली पर रख कर गुजरना पड़ रहा है। कई बार बीमार, विद्यार्थियों को गाड़ी में ले जाना भी खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय ग्रामीणों में विजय कुमार, ज्ञान चंद, नरेश कुमार, मेहर सिंह, जगदीश चंद, बलदेव, कृष्ण, ओम चंद आदि ने सड़क की हालत में सुधार करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से आग्रह किया। कनिष्ठ अभियंता मुकेश चौहान ने बताया कि सड़क का काम विभाग की नजर में है। मौसम खुलने पर मशीन लगाकर सड़क को ठीक करवाया जाएगा। संवाद