फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The condition of the injured in the Sarkaghat bus accident is improving.

Mandi News: सरकाघाट बस हादसे के घायलों की हालत में सुधार

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The condition of the injured in the Sarkaghat bus accident is improving.
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के हवाणी में हुए बस हादसे में घायलों की हालत में सुधार हुआ है। रविवार को चार घायलों को अस्पताल से घर भेजा गया है। शनिवार सुबह सरकाघाट डिपो की बस हवाणी के पास खेतों में लुढ़क गई थी। इस कारण चालक-परिचालक सहित अन्य आठ लोग चोटिल हुए थे।
विज्ञापन

उनमें से पांच को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती किया गया। दो लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। चालक को गंभीर चोटें आने पर उसे एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पथ परिवहन निगम सरकाघाट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि चालक दिनेश को घर भेज दिया है। इधर नागरिक अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि बस हादसे के चार घायलों को ठीक हालत में रविवार को घर भेज दिया गया है। अभी अस्पताल में केवल बस का परिचालक ही उपचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed