फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The condition of the highway should be improved within 15 days: Bhuvnesh

हाईवे की दशा 15 दिन में सुधारी जाए : भुवनेश

Thu, 18 Sep 2025 04:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 04:01 PM IST
विज्ञापन
The condition of the highway should be improved within 15 days: Bhuvnesh
निर्माता कंपनी को सदर ब्लॉक विकास समिति ने आंदोलन के लिए चेताया
विज्ञापन

बीते दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी मुलाकात कर सौंपा था ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर क्षेत्र के लोगों ने हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी को 15 दिनों के भीतर मार्ग की खस्ता हालत को सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो फिर ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कंपनी को यह चेतावनी ग्रामीणों की तरफ से सदर ब्लॉक विकास समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने दी है।
भुवनेश ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों वह इस मसले को लेकर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा से भी मिले थे। उन्हें भी ज्ञापन देकर सारी स्थिति से अवगत करवाया था। मंत्री ने भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में मामले पर रिपोर्ट मांगकर 15 दिनों के भीतर हाईवे की दशा को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भुवनेश ठाकुर ने बताया कि मंडी से जालंधर तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे का काम मंडी सदर क्षेत्र में बेहद धीमी गति से चल रहा है। मौजूदा सड़क को भी पूरी तरह से तहस-नहस करके रख दिया गया है। सफर करना मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से भी कई बार चेतावनी देने के बाद कंपनी के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed