{"_id":"6a256d85c9e292745500cf87","slug":"the-clouds-full-of-hope-will-definitely-rain-nowthe-atmosphere-is-devotional-with-the-hymns-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199699-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उम्मीद भरे बादल अब बरस ही जाएंगे ..भजन से माहौल भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उम्मीद भरे बादल अब बरस ही जाएंगे ..भजन से माहौल भक्तिमय
विज्ञापन
विश्व जागृति मिशन के गागल धाम आश्रम में मासिक सत्संग करते श्रद्धालु। स्रोत संगठन
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से रविवार को हिमाचल धाम आश्रम, गागल में मासिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर सत्संग और संकीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रवीन कपिला ने नारायण नारायण, श्रीमन नारायण संकीर्तन के साथ किया। इसके पश्चात उन्होंने गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंद, उम्मीद भरे बादल अब बरस ही जाएंगे, जन्म-जन्म का साथ है गुरुदेव से हमारा तथा एक बार तो गुरु मेरे सत्संग में आइए जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
इसके बाद दलीप सैनी ने वो तेरे पास ही रहता है, सदा तू उसे देखने की कोशिश कर.. भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। कमला चौहान ने गुरु वचनों को रखना संभाल के, हर वचन में गहरा राज है तथा दुर्गा दास ने भोले तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। भजन-कीर्तन के बाद दिव्या सैनी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ध्यान क्रिया करवाई, जिससे सभी ने गहरी मानसिक शांति का अनुभव किया। सत्संग के समापन पर सामूहिक स्वाध्याय और ऊं ध्वनि के उच्चारण के बाद गुरु प्रतिमा के समक्ष आरती की गई तथा पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया।