फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The closure of daily RDs and the lack of payment information has increased concerns.

Mandi News: दैनिक आरडी बंद होने और भुगतान की जानकारी न मिलने से बढ़ी चिंता

Fri, 19 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The closure of daily RDs and the lack of payment information has increased concerns.
मंडी। जिले की एक को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों गहरी चिंता में हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत की कमाई इस सहकारी सभा की डिपाजिट स्कीम के तहत आरडी और अन्य जमा योजनाओं में निवेश की थी, लेकिन अब न तो रिकवरी की स्थिति स्पष्ट है और न ही भुगतान को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा रही है। निवेशकों का आरोप है कि सोसायटी प्रबंधन की ओर से न तो स्थिति सार्वजनिक की जा रही है और न ही उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से नियमित रूप से आरडी भी नहीं ली जा रही, जिससे लोगों का भरोसा टूटने लगा है। इससे ग्रामीणों में और अधिक असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जब वे भुगतान या मैच्योरिटी राशि के संबंध में सोसायटी कार्यालय जाते हैं तो उन्हें बार-बार टाल दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने इसे अब केवल व्यक्तिगत परेशानी नहीं, बल्कि सामूहिक समस्या बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि सोसायटी प्रबंधन तत्काल रिकवरी और भुगतान की स्थिति स्पष्ट करे। इस संबंध में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि उक्त सोसायटी के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच जारी है। मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। उधर, सहकारिता विभाग के जिला ऑडिट अधिकारी ओम चंद वर्मा ने बताया कि ऑडिट प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed