फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The closed bus services should be restored: Rajat

बंद बस सेवाओं को बहाल किया जाए : रजत

Tue, 06 May 2025 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
The closed bus services should be restored: Rajat
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने सरकाघाट डिपो की बंद की गई बस सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गधीधार से संधोल, गवेलां पंचायत तक की जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गधीधार-संधोल और संधोल-कनूई रूट पर चलने वाली सुबह-शाम की दोनों बसें दो मई से बंद हैं। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही इन रूटों पर बस सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो संबंधित पंचायतों के लोग सड़कों पर उतर कर धरना देंगे। गवेला पंचायत के प्रधान पंकज कुमार ने बताया कि वह आरएम सरकाघाट के संपर्क में हैं और उन्हें बताया है कि बस सेवाएं बहाल करने में 1-2 दिन और लग सकते हैं। रजत ठाकुर ने भी इस विषय पर आरएम सरकाघाट से बात की, जहां से उन्हें सात मई से बसों को पुनः शुरू करने का आश्वासन मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed