फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The children left out will be given Albendazole tablets before the 28th.

Mandi News: छूटे बच्चों को 28 से पहले खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Tue, 24 Feb 2026 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
The children left out will be given Albendazole tablets before the 28th.
करसोग (मंडी)। स्वास्थ्य खंड करसोग में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का प्रथम चरण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 95 प्रतिशत (21,536) बच्चों और बालिगों को पेट के कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई गई, जबकि 1 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 92 प्रतिशत (5,852) बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार, फरवरी और अगस्त में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। जिन बच्चों को किसी कारणवश दवाई नहीं दी जा सकी है, उन्हें 28 फरवरी से पूर्व दवाई अवश्य खिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर शेष बच्चों को दवाई उपलब्ध करवाने का कार्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed