फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The chair was changed before the guest arrived, the mayor did not receive the invitation

Mandi News: अतिथि के आने से पहले बदली कुर्सी, महापौर को नहीं मिला न्योता

Tue, 15 Apr 2025 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The chair was changed before the guest arrived, the mayor did not receive the invitation
मंडी। हिमाचल दिवस पर सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों के लिए लगाई कुर्सियां चर्चा का विषय बन गईं। मुख्यातिथि के पहुंचने से पहले उनके लिए आरक्षित कुर्सी में बदलाव करना पड़ा। दरअसल पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर और रंगीला राम राव के साथ बीच में मुख्यातिथि के लिए स्थान आरक्षित किया गया था। ऐन मौके पर इस स्थान में बदलाव कर मुख्यातिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ स्थानीय विधायक अनिल शर्मा और दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंगीला राम राव को बैठाया गया।
विज्ञापन

अनिल शर्मा के आगे ठाकुर कौल सिंह को जगह दी गई। समारोह के दौरान विधायक अनिल शर्मा और उप मुख्यमंत्री के बीच हुई लंबी मंत्रणा चर्चा का विषय रही। समाराेह में जिलेभर के कांग्रेस नेता लंबे अरसे बाद एक मंच पर नजर आए। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, ठाकुर चेत राम, चंपा ठाकुर, लाल सिंह कौशल समेत नगर निगम मंडी के नामित पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा समेत कई भाजपा पार्षद शामिल नहीं हुए। महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्हें समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला था। बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानू ने भी निमंत्रण न मिलने पर दुख जताया। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रोटोकॉल के हिसाब से ही मंच पर सभी के लिए स्थान आरक्षित किए गए थे। समारोह के लिए सभी को निमंत्रण भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed