फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Centre is giving generous assistance to the state: Ajay

प्रदेश को केंद्र दे रहा उदार सहायता : अजय

Sun, 07 Dec 2025 04:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
The Centre is giving generous assistance to the state: Ajay
मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए निरंतर उदारता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस ऐतिहासिक सहायता के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद तक नहीं करते, बल्कि हर उपलब्धि को लेकर राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में अजय राणा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,830 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सबसे अधिक सहायता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (पीएमजीएसवाई-3) के तहत मिली है, जिसके लिए 3,345.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

इसमें से अब तक 1,357.89 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं जबकि 1,987.92 करोड़ रुपये की राशि शेष है। कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क नेटवर्क, पुलों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। कहा कि भाजपा तथ्य और विकास के साथ खड़ी है जबकि कांग्रेस केवल श्रेय लेने और भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed